हमीरपुर: कुरारा कस्बा के लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बने नाला में सफाई करवाने के लिए ईओ से मांग की
कस्बा कुरारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बने नाला में सफाई व्यवस्था न होने के कारण गंदगी से पट गया है।जिससे पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। नाले की गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं। कस्बा कुरारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए मंडी समित की तरफ गए नाला को सफाई व्यवस्था न होने के कारण नाले में गंदगी भरी रहती है।