मंडला: बैहंगा में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, सुनेहरा की टीम बनी विजेता
Mandla, Mandla | Aug 18, 2026 ग्राम बैहंगा में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का मंगलवार रात समापन हुआ। अंतिम दिन रात 9 बजे सुनहेरा और मंडला टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें सुनहेरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए गए।