सहारनपुर: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की वार्षिक पत्रिका नवोदय प्रभात का विमोचन किया
जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा मंगलवार दोपहर 12:15 बजे पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सहारनपुर की वार्षिक पत्रिका नवोदय प्रभात का विमोचन किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यालय की नवोदय प्रभात पत्रिका का प्रकाशन प्रथम बार किया जा रहा है। इसमें कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं दैनिक क्रियाकलापों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया।