सहारनपुर: कलेक्ट्रेट में किसानों ने 3 सूत्रीय मांग को लेकर डीएम से की मुलाकात, बकाया गन्ना भुगतान की मांग #jansamaya
मंगलवार सुबह 11:00 बजे किसान कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की इस दौरान संबंधित ज्ञापन एसडीएम को प्रेषित किया गया। जिसमें किसानों का कहना था कि शाकुंभरी शुगर मिल टोडरपुर द्वारा गन्ना किसानों के भुगतान में विलंब किया जा रहा है किसानों का बकाया भुगतान कराया जाए।