सहारनपुर: शारदा नगर निवासी लोगों ने शारदा नगर ओवरब्रिज पर पैदल चलने हेतु सीढ़ियों के निर्माण की करी मांग #jansamsaya
रेलवे फाटक शारदा नगर निवासी प्रमोद चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोग मंगलवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने शारदा नगर ओवर ब्रिज पर पैदल चलने के लिए सीढ़ियों के निर्माण की मांग करी और इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित किया।