सहारनपुर: कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्राम बोनसा के ग्रामीणों ने जल भराव के कारण नष्ट हुई फसल के मुआवजे की करी मांग #jansamsaya
ग्राम बोनसा के ग्रामीण मंगलवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में जल निकासी न होने के कारण बारिश के पानी से 1500 बीघा भूमि में जल भराव हो गया जिसके कारण किसानों की फसले खराब हो गई है। ग्रामीणों ने जल भराव की समस्या के समाधान एवं नष्ट हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है।