सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद ने चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उठाए सवाल, कहा- 65 लाख वोट काटना लोकतंत्र पर हमला है
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक का जिक्र तक नहीं किया गया, जबकि वहां सबसे ज्यादा गड़बड़ियां हुई हैं। इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि जिन लोगों की पहचान जीवित है, उन्हें मृतक मतदाता सूची में कैसे दर्ज कर दिया गया।