सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के लहटी गांव के समीप तालाब पर अवैध कब्जा हटवाने को लेकर युवक टावर पर चढ़ा, समझाने में जुटी टीम
सोरांव इलाके के बेनीपुरी गांव निवासी लवकुश सिंह लहटी बाजार स्थित एक टावर पर चढ़ गया। वह बुधवार की सुबह 4 बजे से टावर पर चढ़ा हुआ है। उसका कहना है कि गांव के सरकारी तालाब को कब्जा मुक्त कराने के लिए अधिकारियों से न्याय नहीं मिल रहा है। उसकी मांग पर हल्का लेखपाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर नाप-जोख के कार्य में जुट गए हैं। और समझाने का प्रयास किया जा रहा है।