Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

'बिहार बदलाव की महायज्ञ' का आगाज़! मंगलागौरी शक्तिपीठ में प्रशांत किशोर की जीत के लिए हुआ हवन-पूजन, जन सुराज ने किया बड़ी जीत का दावा गया: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत और बिहार में बदलाव की कामना को लेकर गया के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में मंगलवार को विशेष हवन, यज्ञ और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जन सुराज के गया जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मां मंगलागौरी से प्रशांत किशोर की भारी मतों से जीत और बिहार में नई राजनीतिक शुरुआत की प्रार्थना की। हवन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर अपने व्यक्तिगत राजनीतिक भविष्य के लिए नहीं, बल्कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, लगातार हो रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार, शोषण और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर सबसे मजबूती से आवाज उठाने का काम प्रशांत किशोर कर रहे हैं। इसलिए जनता इस बार बदलाव के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है। जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मां मंगलागौरी के दरबार में हवन और यज्ञ कर यह प्रार्थना की है कि प्रशांत किशोर केवल चुनाव न जीतें, बल्कि भारी बहुमत से विजय हासिल करें, ताकि बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का नया अध्याय शुरू हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मां से प्रदेश के सभी नेताओं को सद्बुद्धि देने की भी प्रार्थना की गई है, ताकि राजनीति जनसेवा का माध्यम बने। उन्होंने कहा कि पिछली बार जन सुराज को विधानसभा में सफलता नहीं मिली थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जनता हमेशा एक जैसा फैसला करेगी। उनके अनुसार अब बिहार की जनता पहले से अधिक जागरूक हो चुकी है और वह विकास तथा मुद्दों की राजनीति चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई राजनीतिक दल आज भी जनता के बीच रहकर सड़क से लेकर गांव तक उनकी समस्याओं को उठा रहा है, तो वह जन सुराज और उसके संस्थापक प्रशांत किशोर हैं। जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि पार्टी हार से घबराने वाली नहीं है, बल्कि हर चुनौती से सीख लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जन सुराज का जनाधार और मजबूत होगा तथा वर्ष 2029 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जन सुराज की महिला मुख्य प्रवक्ता अनुराधा कुमारी ने कहा कि मां मंगलागौरी की पावन धरती से उन्होंने प्रशांत किशोर की विजय और बिहार में समृद्धि व विकास की कामना की है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और उसे विश्वास है कि यह बदलाव जन सुराज के माध्यम से आएगा। वहीं, महिला जिला अध्यक्ष संजिता चौहान ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और इस बार बांकीपुर की जनता उन्हें भारी समर्थन देकर नई राजनीति की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि मां मंगलागौरी के आशीर्वाद से जन सुराज को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और बिहार में बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी। इस मौके पर अमित कुमार, संतोष कुमार, वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह, अमित शर्मा राम कुमार, इरान कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे. #गयाजी #GayaPolice #jansurajparty #imamganj #LatestNews #latestnewsindia #gaya #gayajii #बांकीपुर

MORE NEWS

'बिहार बदलाव की महायज्ञ' का आगाज़! मंगलागौरी शक्तिपीठ में प्रशांत किशोर की जीत के लिए हुआ हवन-पूजन, जन सुराज ने किया बड़ी जीत का दावा गया: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत और बिहार में बदलाव की कामना को लेकर गया के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में मंगलवार को विशेष हवन, यज्ञ और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जन सुराज के गया जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मां मंगलागौरी से प्रशांत किशोर की भारी मतों से जीत और बिहार में नई राजनीतिक शुरुआत की प्रार्थना की। हवन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर अपने व्यक्तिगत राजनीतिक भविष्य के लिए नहीं, बल्कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, लगातार हो रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार, शोषण और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर सबसे मजबूती से आवाज उठाने का काम प्रशांत किशोर कर रहे हैं। इसलिए जनता इस बार बदलाव के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है। जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मां मंगलागौरी के दरबार में हवन और यज्ञ कर यह प्रार्थना की है कि प्रशांत किशोर केवल चुनाव न जीतें, बल्कि भारी बहुमत से विजय हासिल करें, ताकि बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का नया अध्याय शुरू हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मां से प्रदेश के सभी नेताओं को सद्बुद्धि देने की भी प्रार्थना की गई है, ताकि राजनीति जनसेवा का माध्यम बने। उन्होंने कहा कि पिछली बार जन सुराज को विधानसभा में सफलता नहीं मिली थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जनता हमेशा एक जैसा फैसला करेगी। उनके अनुसार अब बिहार की जनता पहले से अधिक जागरूक हो चुकी है और वह विकास तथा मुद्दों की राजनीति चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई राजनीतिक दल आज भी जनता के बीच रहकर सड़क से लेकर गांव तक उनकी समस्याओं को उठा रहा है, तो वह जन सुराज और उसके संस्थापक प्रशांत किशोर हैं। जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि पार्टी हार से घबराने वाली नहीं है, बल्कि हर चुनौती से सीख लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जन सुराज का जनाधार और मजबूत होगा तथा वर्ष 2029 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जन सुराज की महिला मुख्य प्रवक्ता अनुराधा कुमारी ने कहा कि मां मंगलागौरी की पावन धरती से उन्होंने प्रशांत किशोर की विजय और बिहार में समृद्धि व विकास की कामना की है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और उसे विश्वास है कि यह बदलाव जन सुराज के माध्यम से आएगा। वहीं, महिला जिला अध्यक्ष संजिता चौहान ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और इस बार बांकीपुर की जनता उन्हें भारी समर्थन देकर नई राजनीति की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि मां मंगलागौरी के आशीर्वाद से जन सुराज को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और बिहार में बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी। इस मौके पर अमित कुमार, संतोष कुमार, वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह, अमित शर्मा राम कुमार, इरान कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे. #गयाजी #GayaPolice #jansurajparty #imamganj #LatestNews #latestnewsindia #gaya #gayajii #बांकीपुर - Gaya Town CD Block News