अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के तहत प्राप्त शिकायत के आधार पर 9 जून को बम्हनी क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण एवं जांच की गई। कार्रवाई के दौरान रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त पाए गए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 51 एए 9233 तथा एमपी 51 एए 4492 शामिल हैं।
खनिज विभाग द्वारा जब्त वाहनों को शासकीय अभिरक्षा में रखते हुए थाना/चौकी बम्हनी की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। संबंधित वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
36 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jun 11, 2026