जिला प्रमुख या उप जिला प्रमुख पद पर मौलाना मीर मोहम्मद को जिम्मेदारी देने की मांग : जालोर। पंचायतीराज चुनाव परिणामों के बाद अल्पसंख्यक समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग तेज हो गई है। अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष जाकिर खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व राज्यमंत्री पुखराज पाराशर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस के विजयी जिला परिषद सदस्य मौलाना मीर मोहम्मद को जिला प्रमुख या उप जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज लंबे समय से कांग्रेस का समर्थन करता रहा है, इसलिए उसे उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इस दौरान रज्जब खान खोखर, मुस्ताक खान मेहर, साहिल हाडा, कयूम हाडा सहित अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Nov 23, 2026