जिलाधिकारी ने धनेश्वर घाट का किया निरीक्षण, छठ व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
बिहारशरीफ (नालंदा), 05 नवंबर 2026 : छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा घाटों पर सुरक्षा एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने बिहारशरीफ स्थित धनेश्वर घाट का निरीक्षण किया।
छठ पर्व के दौरान घाट पर आने वाले छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग), प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Sharif Nagar Nigam
Nalanda, Bihar | Nov 5, 2026