खानपुर: मॉडल स्कूल सिरोपट्टी खतूआहा का बीडीओ ने किया निरीक्षण, बुनियादी ढाँचे व शैक्षणिक व्यवस्था की 96 बिंदुओं पर जांच
खानपुर। विभागीय निर्देश के आलोक में बुधवार को खानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय सिरोपट्टी खतूआहा का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग द्वारा निर्धारित 96 बिंदुओं के आधार पर विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं आधारभूत संरचना से संबंधित व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।