पंचायती राज विभाग को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
धौलपुर, 17 सितम्बर। जिले के समस्त ब्लाॅकों की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रेष्ठा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में वीबी-जी राम जी योजनान्तर्गत प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने और स्वीकृत कार्यों पर अधिक से अधिक लेबर लगाए के निर्देश दिए गए तथा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत लाभार्थियों की लम्बित किश्तों को शीघ्र जारी करने के निर्देश प्रदान किए गए तथा स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत व्यक्गित शौचालयों एवं सामुदायिक शौचालयों की स्वीकृति जारी कर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश समस्त विकास अधिकारियों को दिए गए। इसी प्रकार अन्य योजनाओं में भी कार्यों को प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश समस्त विकास अधिकारियों को जारी किए गए। साथ ही राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित अभियान विकसित भारत-जन सेवा अभियान में तिथिवार गतिविधियों को आयोजित किए जाने हेतु समस्त विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में प्रेमचन्द बैरवा अधीक्षण अभियन्ता जिला परिषद, प्रेमप्रकाश मरमिट अधीक्षण अभियन्ता जलग्रहण विकास जिला परिषद, अशोक वर्मा अधिशाषी अभियन्ता जिला परिषद, अनिल शर्मा एवं अनूप शर्मा, सहायक अभियन्ता जिला परिषद तथा विकास अधिकारी पंचायत समिति उपस्थित रहे।
Dhaulpur, Dholpur | Sep 17, 2026