लालबर्रा: लालबर्रा-सिवनी मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
लालबर्रा से सिवनी मार्ग पर मजार के आगे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से आ रही चौपहिया वाहन को गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में जाकर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 25 वर्षीय बाइक सवार करण राऊत, जो पांडेवाडा का रहने वाला है और बरघाट से लालबर्रा की ओर आ रहा था, गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि कार