मकराना: शहर के बाईपास तिराहे पर कांग्रेसियों ने गृहमंत्री अमित शाह का फूंका पुतला, मकराना विधायक रहे मौजूद
Makrana, Nagaur | Dec 22, 2024 मकराना शहर में रविवार को दोपहर 3 बजे कांग्रेसियों द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत के नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अमित शाह की शव यात्रा लेकर बायपास तिराहे पहुंचे। जहां सभी ने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया।