🚨8 महीने पहले तार बिछे… डीपी मंजूर हुई… फिर भी बामोरी ताल अंधेरे में! आखिर किसका इंतजार?
बामोरी ताल गांव में करीब 20 दिनों से बिजली गुल है। नई डीपी मंजूर होने और 8 महीने पहले लाइन के तार लग जाने के बावजूद ट्रांसफार्मर अब तक नहीं लगाया गया। बिजली के अभाव में पेयजल संकट गहराया है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से तत्काल डीपी स्थापित कर बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।जब मंजूरी और लाइन दोनों हैं, तो डीपी लगाने में आखिर इतनी देरी क्यों?
#बामोरीताल #बिजलीसंकट #डीपी #अशोकनगर #ग्रामीणसमस्या