जनसुनवाई में कलेक्टर ने 187 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
--
जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 187 आवेदकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।
जनसुनवाई में ग्राम बरखेडा निवासी अमरसिंह द्वारा भूमि से कब्जा हटवाये जाने,ग्राम राजेबामोरा निवासी कल्लू चिढार द्वारा पट्टा अमल कराये जाने,ग्राम बहेरिया निवासी भगोबाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,ग्राम पारसौल निवासी मिथलेश यादव द्वारा आईडी कम्प्यूटर पर अमल कराये जाने,ग्राम महुआखेडा निवासी विजयसिंह पाल द्वारा इलाज हेतु आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने,ग्राम आमखेडा निवासी नंदकुमार कुशवाह द्वारा बी.पी.एल सूची में नाम दर्ज कराये जाने,ग्राम ढाकोनी निवासी हरिराम सेन द्वारा नकल की कापी दिलाये जाने,ग्राम डंगोराफूट निवासी सुखविंदर सिंह द्वारा बिजली बिल अधिक आने,ग्राम तूमैन निवासी रामवीर सेन द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,ग्राम प्यासी निवासी मलखान यादव द्वारा भूमि का कब्जा छुडवाये जाने,ग्राम बासखेडी निवासी नारायण अहिरवार द्वारा गैस सिलेण्डर दिलाये जाने सहित अन्य समस्याओं संबंधी आवेदन प्राप्त हुए है।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
भरण पोषण हेतु आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय
ग्राम बरखेडा भोगी निवासी माधौसिंह आदिवासी द्वारा मंगलवार को कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के समक्ष अपना आवेदन देते हुए बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिवार का भरण पोषण नही होने पर उसे आर्थिक सहायता दिलाई जाएं। कलेक्टर द्वारा आवेदक की आर्थिक स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जिला रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि दिये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा आवेदक को 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,संयुक्त कलेक्टर श्री विकास कुमार आनंद ,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान,डिप्टी कलेक्टर श्री भुवनेश चौहान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया।
#JanSunwai
#ashoknagar