महिला के मुताबिक उसकी शादी करीब दो साल पहले सत्यदेव जाटव से हुई थी और परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज के साथ मांग पर कार भी दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर 5 लाख रुपए और बड़ी कार की मांग शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि जेठ-जेठानी, देवर और सास-ससुर उसे कमरे में बंद कर मारपीट करते हैं, जबकि उसका मोबाइल छीनकर किसी से संपर्क करने से भी रोका जाता है। महिला का दावा है कि उसने डबरा थाने में कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है।#gwaliornews #gwaliorpolice #crimenews #gwalior Gwalior Police