ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला की बचाई जान, RPF ASI को सिंधिया ने किया सम्मानित...
शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान साहस और सूझबूझ दिखाकर महिला की जान बचाने वाले RPF सहायक उपनिरीक्षक बीरेन्द्र तिवारी को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सम्मानित किया। 30 अगस्त को ग्वालियर-बीना पैसेंजर में चढ़ते समय 35 वर्षीय निर्मला देवी का संतुलन बिगड़ गया था और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी थीं। तभी ASI बीरेन्द्र तिवारी ने बिना देर किए उन्हें पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया। सिंधिया ने उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता से एक महिला का जीवन बचा और समाज को ऐसे कर्तव्यनिष्ठ व साहसी लोगों की जरूरत है। सम्मान के दौरान सिंधिया ने स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।