करनैलगंज: कटुवा नाला गांव के एक घर में चाकू के नोक पर बंधक बनाकर हुई लूट, कौड़िया पुलिस जांच में जुटी
कौड़िया के कटुवा नाला गांव में एक लूट की घटना सामने आई है। रितेश कुमार सिंह के घर में बुधवार रात करीब 12 बजे 3 चोर मुंह पर गमछा बांधकर घुस गए और चोरों ने कमरे में सो रहे रितेश को चाकू के नोक पर बंधक बनाकर लाखों की ज्वैलरी और ₹2800 नकद लेकर फरार हो गए। गुरुवार 10 बजे सूचना मिलने पर कौड़िया बाजार थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये है।