करनैलगंज: वन महोत्सव के दूसरे दिन करनैलगंज में बिना अनुमति 20 से अधिक सागौन के पेड़ की गई कटाई, वन विभाग ने शुरू की जांच
वन महोत्सव के दूसरे दिन ही करनैलगंज में पावर हाउस के पास स्थित जलमग्न तालाब की जमीन पर 20 से अधिक सागौन के पेड़ काटे गए। ठेकेदार ने इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। स्थानीय लोगों ने पेड़ों की कटाई का वीडियो बनाकर वायरल किया है। बुधवार 3 बजे DFO पंकज शुक्ला ने बताया कि शिकायत मिलते ही मौके पर अधिकारियों को भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।