करनैलगंज: घाघरा नदी का लगातार बढ़ रहा है जलस्तर, एडीएम ने कहा- जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है
एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 70 सेमी.नीचे बह रहा है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में 40 सेमी.की वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को घाघरा नदी में शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से कुल 518587 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। 4 बजे ADM आलोक कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। बाढ़ खंड के अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।