करनैलगंज: एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे
पहाड़ों में बारिश के कारण अलग-अलग बैराजों से छोड़े गए पानी से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर 105.770 मीटर तक पहुंच गया है।यह खतरे के निशान से 30 सेमी.नीचे है। बुधवार को विभिन्न बैराजों से 123752 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। 3 बजे DM नेहा शर्मा ने बताया कि नदी के जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।