करनैलगंज: मंत्री दानिश आजाद के फोटोग्राफर की सड़क हादसे में मौत, लखनऊ से गोंडा लौटते समय हुआ हादसा
लखनऊ से गोंडा आ रहे उ०प्र०सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी के फोटोग्राफर नितेश तिवारी की जहाँगीरवा रेलवे क्रासिंग के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण सड़क पर खड़े ट्रक से नितेश की वैगनआर कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार 12 बजे SHO ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।