करनैलगंज: लालपुर गांव में विवाहिता ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप
सोमवार को कटरा बाजार के लालपुर गांव में एक विवाहिता ने फंदे से झूलकर सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने की बात कही। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को PM के लिए भेजा है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका सोनिया के शव को PM के लिए भेजा गया है।