🚨 जमीन की मेढ़ का विवाद बना खूनी संघर्ष! दिनदहाड़े 15-20 राउंड फायरिंग, एक ही परिवार के चार लोग घायल
कानपुर: बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली उजागर गांव में जमीन की मेढ़ को लेकर हुए विवाद में जमकर गोलीबारी हुई। आरोप है कि मुन्ना सिंह राठौड़ और उसके साथियों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से अखिलेश राजपूत, उनका बेटा शीबू, भाई महेश और भतीजा साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, अखिलेश ने वर्ष 2024 में गांव में तीन बीघा जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर अखिलेश अपने परिवार के साथ खेत की मेढ़ देखने पहुंचे थे। इसी दौरान मुन्ना सिंह अपने बेटों अंकित और सत्यम तथा साथियों सागर पाल और भोंपू के साथ वहां पहुंचा। कहासुनी के बाद फायरिंग की घटना हुई।
सभी घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि साहिल की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी मुन्ना सिंह को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सवाल: आखिर जमीन के विवाद में कानून हाथ में लेने और खुलेआम फायरिंग करने की घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी?
#Kanpur #UPPolice #FiringCase #CrimeNews #JanHunkarNews