सादाबाद: करणी सेना के बहरदोई कूच की सूचना पर हाथरस प्रशासन ने एहतियातन रामजीलाल सुमन के बहरदोई आवास की सुरक्षा बढ़ाई
सपा कोटे से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में दिए भाषण में क्षत्रियों के आदर्श राणा सांगा और हिंदुओं को गद्दार कहा था, जिससे आक्रोशित करनी सेना ने उनके आगरा आवास पर बुधवार को तोड़फोड़ कर दी। करणी सेना के आक्रोश को देखते हुए और बहरदोई कूच की सूचना पर हाथरस प्रशासन ने उनके बहरदोई गाँव के आवास पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स की तैनाती कर दी है।