सादाबाद: बिसावर में दलित किशोरी से छेड़छाड़, युवक फरार, परिजनों ने थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज
बिसावर क्षेत्र की किशोरी बाजार दही लेने जा रही थी, आरोप है नगला छत्ती के युवक रुपेश के द्वारा उससे छेड़छाड़ और असलील हरकत की गई, किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी तो परिजन किशोरी को लेकर सादाबाद थाने पहुंच गए जहां उनके द्वारा युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवक की तलाश और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।