सादाबाद: सादाबाद विकासखंड में तीन दिवसीय शासन की योजनाओं के मेले का समापन, सादाबाद विधायक ने महिलाओं को किया सम्मानित
प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए सादाबाद विकासखंड में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें 8 वर्ष में सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के लिए किए गए विकास कार्यों व चलाई गई योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसका विकासखंड कार्यालय में सादाबाद विधायक के द्वारा योजनाओं का बखान करते हुए समापन किया गया।