सादाबाद: कुकरगवा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम
कुकरगवा में एक महिला मंजू देवी पत्नी अजय चौहान का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला है, जब परिजनों की इस बात की जानकारी हुई तो उनमे कोहराम मच गया, मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई है।