सादाबाद: चंद्रा फार्म हाउस के पास पेड़ पर लटका मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए और शिनाख्त में जुटी
सादाबाद कस्बे में स्थित चंद्रा फार्म हाउस के पास पेड़ पर एक अज्ञात बुजुर्ग का शव लटका दिखाई दिया। शव लटके होने की जानकारी पर इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा बुजुर्ग के शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है शिनाख्त पड़ताल में जुट गई है।