सादाबाद: हिंदुओं को गद्दार कहने से लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने रामजीलाल सुमन के बहरदोई आवास की सुरक्षा बढ़ाई
सपा कोटे से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में दिए भाषण में क्षत्रियों के आदर्श राणा सांगा और हिंदुओं को गद्दार कहा था, जिससे आक्रोशित करनी सेना उनके आगरा आवास पर बुधवार को तोड़फोड़ कर दी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए हाथरस प्रशासन ने उनके सादाबाद क्षेत्र के बहरदोई गाँव के आवास पर बुधवार दिन में 3 बजे से सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स की तैनाती कर दी है।