पंडारक: पंडारक में बेलगाम ट्रक ने 2 किसानों की जान ली, छात्र गंभीर घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की
Pandarak, Patna | Nov 11, 2026 पंडारक में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जमकर कहर बरपाया। पैठानीचक प्राथमिक विद्यालय के पास हुए इस भीषण हादसे में दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्यूशन पढ़ने जा रहा 18 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान लल्लू महतो और सुरेश प्रसाद के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने मुआवजे को लेकर 9 बजे सड़क जाम कर दिया।