जयपुर में सेंट्रल पार्क के पास दो बदमाशों ने लग्जरी मर्सिडीज कार से पहुंचकर राजीव गुप्ता को कथित तौर पर कार में डालने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
वारदात के बाद आरोपी तेज रफ्तार कार से आमेर की ओर भागे। दिल्ली रोड पर कार ने एक बाइक को टक्कर मारी और सुबह करीब 8 बजे पीली की तलाई कट के पास कच्चे नाले में उतर गई। हादसे के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
मौके पर पहुंची आमेर थाना पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें नकली पिस्टल और चाकू बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया।
पीड़ित ने अशोक नगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।