कोटा के वार्ड तीन में मतदाता सूची से नाम गायब होने पर परेशान मतदाता, लगाते रहे बूथ पर चक्कर
मौके पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भी मौके पर, मतदाताओं ने अधिकारियों से की शिकायत
न्यूज
कोटा। नगर निगम चुनाव के मतदान के बीच कई मतदाताओं को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद मतदाता सूची में उनके नाम नहीं मिले। मतदाताओं का आरोप है कि उनके नाम सूची से गायब हैं।
वहीं, नाम काटे जाने को लेकर बीपीएल सूची से बाहर होने का हवाला दिए जाने की बात सामने आ रही है। इसके चलते मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
मौके पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भी मौजूद हैं। वहीं वार्ड पार्षद प्रत्याशी सोशल भाई सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
KOTA POLITICS 🟠 | Nagar Nigam Election | Ground Zero
#Kota #KotaElection #NagarNigamElection #Rajasthan #TheFactHadoti
Sangod, Kota | Sep 11, 2026