कोटा के वार्ड 51 में फर्जी मतदान का आरोप, विधायक संदीप शर्मा बैठे धरने पर
कांग्रेस प्रत्याशी के एक समर्थक को कथित तौर पर फर्जी मतदान का आरोप
कोटा नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 51 में फर्जी मतदान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आक्रोशित वार्डवासियों का आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी के एक समर्थक को कथित तौर पर फर्जी पहचान के सहारे मतदान केंद्र में प्रवेश दिलाया गया और वह वहां मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। मतदाताओं ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। मामले को लेकर शाम करीब 7 बजे बड़ी संख्या में लोग आरकेपुरम थाने पहुंच गए और थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी मौजूद रहे और पुलिस अधिकारियों से मामले को लेकर बातचीत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिसकर्मियों पर भी मिलीभगत के आरोप विधायक ने लगाए।
Sangod, Kota | Sep 11, 2026