ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मतदान केंद्र पहुंचकर किया वोट, भाजपा की जीत का जताया विश्वास
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला और नागरिकों से मतदान की अपील की
मतदान के बाद वे स्थानीय पार्षद प्रत्याशी शोभा अहलूवालिया के स्टॉल पर बैठे, मतदाताओं को पर्चियां बांटी और भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा
मीडिया से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री ने नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत का दावा किया
नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एसी में बैठने वाले नहीं, बल्कि सड़क पर उतरकर मेहनत करने वाले नेता हैं
उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कोटा विकास के विजन और दूरगामी सोच की जमकर प्रशंसा की
Sangod, Kota | Sep 11, 2026