हसनपुर: हसनपुर तहसील पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस के पदाधिकारी, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस ने बिजली का निजीकरण किये जाने का कड़ा विरोध करते हुए पूरे देश में इसके खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। संभल से गजरौला तक रेल लाइन को जोड़े जाने की पुरजोर तरीके से मांग की गई। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस ने एसडीएम कार्यालय के सामने पंचायत का आयोजन किया।