पिपरा: ढकचा पंचायत में बीडीओ ने सीएससी सेंटर का उद्घाटन किया, अब ग्रामीणों को मिलेंगी डिजिटल सेवाएं
Pipra, Palamu | Sep 2, 2026 हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के ढकचा पंचायत में बुधवार के दोपहर 2:00 बजे कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का उद्घाटन किया गया। सेंटर के शुरू होने से पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को अब कई सरकारी, ऑनलाइन और डिजिटल सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए प्रखंड या शहर का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। सीएससी का उद्घाटन बीडीओ ने किया।