पिपरई: खोरीबरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पिपरई पुलिस ने मर्ग कायम किया
मिली जानकारी के अनुसार खोरीबरी निवासी रामबाबू लोधी उम्र 42 वर्ष ने गुरुवार को रात लगभग 11 बजे पुलिस को बताया कि खोरीबरी निवासी रमसू लोधी उम्र 40 वर्ष ने गुरुवार को रात लगभग 8:30 बजे अपने घर में फांसी लगा ली, उक्त प्रकरण में पिपरई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।