शिवहर: एएलटीएफ ने तरियानी छपरा थाना के बेलहिया में 100 लीटर शराब नष्ट की
SP शैलेश कुमार सिन्हा रविवार शाम 04 बजे बताया कि एएलटीएफ की टीम ने भारी मात्रा में शराब को विनष्ट किया है.बताया कि तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के बेलहिया वार्ड नंबर-08 के बसबारी में छापामारी अभियान चलाकर 100 लीटर शराब को विनष्ट किया गया है. उन्होने ने बताया कि जिला में शराब के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है ओर कारोबारी को जेल भी भेजा जा रहा है।