कायस्थ सेवा समिति और राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद द्वारा मनाई गई लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
उरई/जालौन: कायस्थ सेवा समिति एवं 'राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद, जयपुर' के जालौन चैप्टर द्वारा पीली कोठी चित्रगुप्त मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जनों एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता, जनकल्याणकारी कार्यों तथा संगठन के विस्तार पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं वक्ताओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला अध्यक्ष कायस्थ महासभा अरुणा श्रीवास्तव ने कहा शहर में क्या पूरे देश में ही गांधी जी को याद किया जाता है लेकिन लाल बहादुर शास्त्री जी के बलिदान को भुला दिया जाता है जिन्होंने देश हित में रक्षा मंत्री की भी कुर्सी त्याग दी थी । आयोजन में राष्ट्रीयअध्यक्ष अरविंद कुमार 'सम्भव', सचिव संजीव श्रीवास्तव सहित समिति के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग अध्यक्ष डा विवेक सक्सेना ,अनुराग दाऊ ,अरुणा सक्सेना ,राधा सक्सेना वंदना श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Jalaun, Jalaun | Oct 3, 2026