उरई-बोहदपुरा के आगे भारत पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो लोग गंभीर घायल
जालौन के आटा थाना इटोरा के बताये जा रहे है
एम्बुलेंस पहुंचने में हुई देरी, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
जालौन। उरई-बोहदपुरा मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों द्वारा घायलों की मदद के लिए एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से उरई जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता पर सवाल उठाए।
Jalaun, Jalaun | Nov 11, 2026