छठ पूजा से पहले संवरेगा उरई का रामकुंड, अब सालभर रहेगा आकर्षण का केंद्र
डीएम समीर ने किया रामकुंड का निरीक्षण, बोटिंग, आकर्षक लाइटिंग, CCTV कैमरे और पार्क के सौंदर्यीकरण की बनेगी कार्ययोजना।
उरई में रामकुंड को पर्यटन और मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी समीर ने निरीक्षण कर छठ पूजा से पहले घाटों की मरम्मत, साफ-सफाई, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के लिए बोटिंग, पूरे परिसर में CCTV कैमरे, आकर्षक लाइटिंग, पौधरोपण, बैठने की व्यवस्था और स्थानीय उत्पादों की दुकानों की संभावनाएं तलाशने को कहा। डीएम का उद्देश्य रामकुंड को ऐसा खूबसूरत स्थल बनाना है, जहां शहरवासी सालभर सुबह-शाम घूमने और मनोरंजन के लिए पहुंच सकें।
#BreakingNews #JalaunNews #OraiNews #DMJalaun #रामकुंड #छठपूजा #उरई #जालौन #सौंदर्यीकरण #विकासकार्य #TourismDevelopment #UPNews DM Jalaun Dio Jalaun Vijay Chaudhary @highlight
Jalaun, Jalaun | Nov 5, 2026