मंदिर में परिजनों से बिछड़ी मासूम बच्ची को डीएम ने संभाला, सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया
बागपत। पुरा महादेव मंदिर के गर्भगृह में दर्शन के दौरान एक नन्ही बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई। बच्ची को रोता देख जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तत्काल सुरक्षित संरक्षण में लिया।
प्रशासन की टीम ने बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की और प्रयासों के बाद मासूम को उसके परिवार से सकुशल मिलाया गया।
मासूम बच्ची को सुरक्षित देखकर परिजनों के चेहरे पर भी राहत लौट आई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।
बच्चों की सुरक्षा और आमजन की मदद के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता का यह दृश्य लोगों का ध्यान खींच रहा है।
DM Baghpat
#Baghpat #PuraMahadev #BaghpatAdministration #AsmitLal #BaghpatNews #ViralVideo #DMAsmitLal
Baghpat, Bagpat | Aug 12, 2026