BAGHPAT DESK : बागपत के खेकड़ा में पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़!
बसी नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में दो पशु चोर शान मोहम्मद और इसरार के पैर में गोली लगी, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके से दो तमंचे, कारतूस, खोखे और बाइक बरामद हुई है। दोनों आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं और खेकड़ा व चांदीनगर क्षेत्र में पशु चोरी की वारदातों में शामिल बताए जा रहे हैं।
वहीं, तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
INSTANTNEWS24HR — खबर वही, जो आपके काम की हो।
Baghpat, Bagpat | Sep 20, 2026