BAGHPAT DESK : बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के ग्राम लूम्ब में स्कूल के विद्यार्थी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना छपरौली पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।