Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
gaurav68199
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat
| Sep 20, 2026
#baghpat
#news
#newsupdate
#viralvideos
#newpost
MORE NEWS
बागपत में पुलिस मुठभेड़, दो पशु चोर गिरफ्तारः पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे चोर, पैर में गोली लगने से घायल; एक साथी फरार
Baghpat, Bagpat | Sep 20, 2026
बड़ौत में पुलिस और किसानों के बीच टकराव ➡️ मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायतों के फर्जी निस्तारण का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु और गजय गुट के कार्यकर्ताओं ने बड़ौत कोतवाली में धरना दिया। ➡️ पुलिस की कार्रवाई के तहत भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी को उनके घर पर नजरबंद किए जाने की बात सामने आई। ➡️ कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिलने पर वे राजीव चौधरी के घर पहुंचे और उन्हें पुलिस से छुड़ाकर अपने साथ ले गए। ➡️ राजीव चौधरी को ले जाने के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। ➡️ इसके बाद किसान कार्यकर्ता बड़ौत कोतवाली पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली के विरोध में धरने पर बैठ गए। ➡️ किसानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जांच कराने और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की।
Baghpat, Bagpat | Sep 20, 2026
शामली जाटों का खून खौल रहा है, तो बीजेपी से बदला ले जाट शामली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का बड़ा बयान उन्होंने कहा कि अगर जाटों का खून खौल रहा है, तो हाथरस में जयंत चौधरी पर हुई लाठीचार्ज की घटना का बदला ले जाट शामली से समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राकेश प्रजापति का जयंत चौधरी को लेकर बड़ा और तीखा बयान सामने आया है। राकेश प्रजापति ने जाट समाज के नाम पर जयंत चौधरी को सीधे 2027 के चुनाव से जोड़ते हुए बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर जाटों का खून खौल रहा है, तो हाथरस में जयंत चौधरी पर हुई लाठीचार्ज की घटना का बदला 2027 के चुनाव में लिया जाए। @CMOfficeUP @myogioffice @AkhileshPSingh @RahulGandhi @yadavakhilesh Rambir Arya Kulvir Rathi Rld अमित चौधरी उर्फ जडेजा Boby Baoli Manoj Chaudhary Basant Tomar Bamnauli Tejveer Dangi
Baghpat, Bagpat | Sep 20, 2026
बड़ौत में पुलिस और भाकियू भानु गुट के किसानों में नोकझोंक बागपत के बड़ौत में रविवार को पुलिस और भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई। भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी को नजरबंद करने पहुंची पुलिस का किसानों ने विरोध किया। बताया गया कि किसान बड़ौत कोतवाली में पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ धरना देने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने राजीव चौधरी को नजरबंद करने की कार्रवाई की, जिसको लेकर किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद किसान बड़ौत कोतवाली पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली के विरोध में कोतवाली परिसर में धरना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई। स्थान: बड़ौत, बागपत #Baghpat #Baraut #BhartiyaKisanUnion #BhanuGat #Farmers #Police #BarautNews #BaghpatNews #BreakingNews
Baghpat, Bagpat | Sep 20, 2026
#funnyvideos #viralvideos #funnyreels #funnymoments
Baghpat, Bagpat | Sep 20, 2026
BAGHPAT DESK : बागपत के खेकड़ा में पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़! बसी नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो पशु चोर शान मोहम्मद और इसरार के पैर में गोली लगी, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से दो तमंचे, कारतूस, खोखे और बाइक बरामद हुई है। दोनों आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं और खेकड़ा व चांदीनगर क्षेत्र में पशु चोरी की वारदातों में शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। INSTANTNEWS24HR — खबर वही, जो आपके काम की हो।
Baghpat, Bagpat | Sep 20, 2026
BAGHPAT DESK : बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के ग्राम लूम्ब में स्कूल के विद्यार्थी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना छपरौली पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Baghpat, Bagpat | Sep 20, 2026
शामली में भाजपा सभासद को महिला ने कॉलर पकड़कर पीटा:घसीटते हुए कोतवाली ले गई; बोली- मेरे कपड़े खींचे थे, तब मारा शामली में शनिवार को एक महिला ने भाजपा के सभासद को पीट दिया। महिला ने कॉलर पकड़ा और घसीटते हुए शहर कोतवाली ले गई। पीछे से एक बुजुर्ग सभासद को पीटता रहा। मामला सुबह करीब 10:30 बजे का है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। विवाद नाला निर्माण को लेकर था। शुक्रवार रात ठेकेदार नाला बनवाने पहुंचे थे। लेकिन सभासद अनिल उपाध्याय ने काम रुकवा दिया। उनका कहना था कि नाला बनने से पीछे की गली में पानी भर जाएगा। इस बात से लोग नाराज थे। सुबह सभासद नगर पालिका पहुंचे तो लोगों ने उन पर हमला कर दिया। सभासद का आरोप है कि पालिकाध्यक्ष के उकसाने पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने 2 महिलाओं समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज कराई है। इनमें पालिका अध्यक्ष अरविंद, राजकुमार शर्मा उर्फ वैद्यजी, हर्ष, बारू, अर्चना शर्मा और अमरेश शामिल हैं। शामली के दयानंद नगर (वार्ड-16) के सभासद अनिल उपाध्याय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार को वार्ड के लोग और सभासद अनिल उपाध्याय नगर पालिका पहुंचे थे। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल की मौजूदगी में नाला निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। बातचीत के बाद सभासद वहां से शहर कोतवाली की ओर जाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान वार्ड के लोगों ने उनका पीछा किया। सड़क पर पहुंचते ही लोगों ने सभासद को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कॉलोनी की महिलाओं और ग्रामीणों का आरोप है कि कौशांबी विहार में करीब दो साल से नाला और जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर सभासद अनिल उपाध्याय से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि चुनाव में कॉलोनी से सहयोग नहीं मिलने के कारण सभासद विकास कार्यों में बाधा डालते रहे। कॉलोनीवासियों के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत की, जिसके बाद नाला और सड़क निर्माण का काम शुरू कराया गया। आरोप है कि 19 सितंबर को अनिल उपाध्याय ने अधिशासी अधिकारी, चेयरमैन और जेई को जानकारी दिए बिना निर्माण कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। इसकी शिकायत लेकर कॉलोनी की महिलाएं चेयरमैन से मिलने नगर पालिका पहुंचीं। वहां अनिल उपाध्याय भी अपने कुछ साथियों के साथ पहले से मौजूद थे। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने सभासद से निर्माण कार्य में बाधा नहीं डालने की अपील की। उन्होंने सभासद को बताया कि कॉलोनी के लोग पिछले दो साल से जलभराव की समस्या से परेशान हैं और नाला निर्माण होने से उन्हें राहत मिल सकती है। महिला ने अभद्रता और मारपीट का लगाया आरोप एक महिला का आरोप है कि बातचीत के दौरान सभासद अनिल उपाध्याय गुस्सा हो गए और उन्होंने अपशब्द कहे। महिला का आरोप है कि सभासद ने उसके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। उसने कपड़े खींचने और बाल पकड़कर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। महिला के मुताबिक, सभासद ने धमकी दी कि वह सभी को घर से उठवा देंगे। महिलाओं का कहना है कि इसके बाद अनिल उपाध्याय वहां से जाने लगे। वे और वार्ड के कुछ लोग उनका पीछा करते हुए सड़क तक पहुंचे और उन्हें पकड़कर शामली शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत में महिलाओं ने दावा किया है कि अनिल उपाध्याय पर पहले भी महिलाओं से अभद्रता के आरोप लग चुके हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने और भविष्य में सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। सभासद ने पालिकाध्यक्ष पर उकसाने का लगाया आरोप सभासद अनिल उपाध्याय ने बताया कि नई कॉलोनी में मकान बनने के बाद पानी की निकासी की समस्या बढ़ गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष को दो बार शिकायत दी गई थी। शनिवार को ईओ और जेई के साथ इसी मामले में बातचीत होनी थी, लेकिन वहां कुछ लोगों से विवाद हो गया। सभासद अनिल उपाध्याय ने आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने लोगों को उकसाया, जिसके बाद उन पर हमला किया गया। उन्होंने मारपीट करने और गिरेबान पकड़कर कोतवाली ले जाने का भी आरोप लगाया है। सभासद ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पालिकाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया था। किसी को उकसाने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से घटना की सच्चाई सामने आ जाएगी। एसओ बोले- पुलिस को दोनों पक्ष से शिकायत मिली है शामली शहर के थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है। सभासद की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उचित वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Baghpat, Bagpat | Sep 20, 2026