बरहेट: बरहेट में मतदाता सूची सुधार के लिए लगा विशेष शिविर, प्रमुख ने की ग्रामीणों की मदद
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य सोमवार को बरू प्रखंड मुख्यालय परिसर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शिविर लगाया गया । शिविर का निरीक्षण प्रखंड प्रमुख बर्नाड मरांडी, बीडीओ अंशु कुमार पांडे और झामुमो प्रखंड सचिव मजबूर रहमान ने किया।